Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, ठंड बढ़ते ही चोरी की वारदात में इजाफा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गोकुल विहार होटल के समीप पूर्व कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मौके पर मौजूद जामा देवी ने बताया कि, वह सुनैना झा के घर में झाड़ू पोछा का काम करती है। रात को ताला लगाकर अपने घर सोने चली गई थी। सुबह जब वह दोबारा आई तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर दाखिल होकर देखा तो अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था। जबकि रूम में सारा सामान बिखरा पड़ा था। हालांकि घर में कोई नहीं रहने के कारण कितने की चोरी की गई है। 


इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। गृह स्वामी के दरभंगा से वापस आने के बाद इसकी संपूर्ण जानकारी मिल पाएगी कि कितने की चोरी हुई है। हालांकि चोरी की घटना के बारे में जानकारी मिलते ही सुनैना झा दरभंगा से बौंसी के लिए निकल चुकी है। मालूम हो कि, कांग्रेस की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष के प्रति स्वर्गीय अमरेंद्र कुमार उर्फ बच्चा झा भी कांग्रेस के वरीय नेता थे। ठंड शुरू होने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में चोरी की वारदात में इजाफा होना शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर गोकुल बिहार होटल के समीप एक और घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार पीयूष झा के घर में कोई नहीं रहने के कारण गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को जब पीयूष झा अपने घर पहुंचे तो, देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और रूम का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पाया गया कि उनके घर में रखे हुए नगद ₹6000 एवं कीमती साड़ी गायब है। उन्होंने बताया कि, वे प्रखंड क्षेत्र के डांडे मोर समीप लाइन होटल चलाते हैं। जहां पर वे रात में रुक गए थे। सुबह घर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने उनके घर के सामान पर हाथ साफ कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मालूम हो कि, गुरुवार देर रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटना ठंड बढ़ने के साथ ही लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें