Bounsi News: जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा की मनाई गई जयंती

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जयंती प्रमुख सुमन प्रसाद सिन्हा तथा आचार्य सुनीता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए सुनीता कुमारी ने कहा कि, बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को रांची जिले के उलीहातू गांव में 


हुआ था। हिंदू और ईसाई धर्म दोनों की शिक्षा उन्होंने प्राप्त की थी। वहीं माला कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, बिरसा ने अपने छोटे से जीवन में अंग्रेजो के खिलाफ आदिवासियों को एकत्रित कर विद्रोह का सूत्र तैयार कर लिया और उन्हें आवाज उठाने की राजनीति सिखाई। वहीं अमरकांत मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, बिरसा हमेशा अपनी संस्कृति और धर्म को बचाना और बरकरार रखना चाहते थे। बिरसा के जीवन से हमें साहस, शौर्य एवं सेवा की सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर सभी आचार्य, बंधु,भगिनी उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें