ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित गुरुधाम पेट्रोल पंप समीप भागलपुर दुमका रेल खंड पर रेलवे की बेशकीमती लकड़ी रेल कर्मियों द्वारा बिना किसी वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के गायब की जा रही थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद रेल कर्मियों ने डर से लकड़ी को मंदार हिल रेलवे स्टेशन स्थित गोदाम में जमा करवा दिया। रेलकर्मी पीडब्ल्यू आई स्टाफ निरंजन एवं दिनेश मंडल द्वारा पिकअप
वाहन पर लकड़ी लाद कर ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई। दोनों कर्मियों ने बताया कि सूखी लकड़ियां आई ओ डब्लू अनिल कुमार के क्षेत्राधिकार में आता है। वहीं दोनों ने बताया कि, पदाधिकारियों के मौखिक निर्देश पर लकड़ी उठाया जा रहा है। जबकि लकड़ी उठाने के लिए आदेश की आवश्यकता होती है। इस बाबत रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि, दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें