Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पैक्सों डीसीओ ने लिया जायजा, धान अधिप्राप्ति को लेकर दिए गए कई दिशा निर्देश

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड में सहकारिता विभाग द्वारा धान अधिप्राप्ति शुरू हो चुकी है। 15 नवंबर से धान अधिप्राप्ति शुरू होने के बाद अब तक पूरे प्रखंड क्षेत्र में 120 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। मंगलवार को डीसीओ संगीता झा ने बौंसी प्रखंड के विभिन्न पैक्सों पर पहुंचकर जायजा लिया। कुडरो एवं  सिकंदरपुर पैक्स पर पहुंचकर डीएसओ ने धान अधिप्राप्ति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीसीओ 

अरुण कुमार को कई दिशा-निर्देश भी दिए। जिन किसानों से धान लिया जा रहा है। उन्हें सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। कुडरो एवं सिकंदरपुर पैक्स पर पहुंचकर धान अधिप्राप्ति भी शुरू कराई गई। मालूम हो कि, अब तक बौंसी प्रखंड में 120 कुंटल धान की खरीदारी की गई है। प्रखंड क्षेत्र के 6 पैक्स एवं एक व्यापार मंडल में धान की खरीदारी की जा रही है। मालूम हो कि, बौंसी प्रखंड में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 40730 कुंटल रखा गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें