ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। विदित हो कि एक ओर ऐतिहासिक मंदार को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए शौचालय का लाभ सैलानियों को नहीं मिल पा रहा है। जबकि पिछले माह से ही मंदार पर्वत पर सैलानियों का तांता लगा हुआ है। परंतु सुलभ शौचालय को लेकर सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सोमवार को भागलपुर से आए सैलानी
आलोक कुमार एवं झारखंड गोड्डा से आए सैलानी प्रमोद कुमार ने बताया कि, उनके साथ मंदार घूमने के लिए महिलाएं भी साथ में आई हैं। लेकिन मंदार की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर किनारे बनाया गया शौचालय बंद हैं। जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि, आने वाले जनवरी माह में लाखों लोग मंदार पर पहुंचते हैं। ऐसे में शौचालय की सुविधा नहीं होने पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें