Bounsi News: मृत बच्चा जन्म लेने के बाद प्रसूता ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र स्थित रेफरल अस्पताल में इलाज में लापरवाही के बाद नवजात की मृत्यु के बाद 20 वर्षीय महिला ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बुधवार को रेफर अस्पताल में बाबूडीह मोहल्ले के पूरण मंडल की पत्नी पिंकी देवी और उसकी सास कुसुम देवी ने बताया कि, 13 नवंबर को आशा कार्यकर्ता के द्वारा पिंकी देवी को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच कराने के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया था। वह स्वयं अस्पताल नहीं पहुंची थी। पिंकी देवी ने बताया कि, 13 नवंबर को 

अस्पताल में उसे दो सुई लगाई गई। जिसके बाद से उसकी तबीयत खराब हो गई। 16 नवंबर को पुनः बीमारी की अवस्था में पिंकी देवी को अस्पताल लाया गया। महिला ने बताया कि, दोपहर 2:00 बजे उसके 7 माह के बच्चे का प्रसव कराया गया। बताया गया कि, प्रसव के बाद बच्चा मृत पैदा हुआ है। महिला ने आरोप लगाया है कि, सुई लगने के बाद से ही महिला की स्थिति खराब हुई थी। जिसकी वजह से नवजात की मौत हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया है कि, किसी भी तरह की सुई लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। महिला के गर्भ में पल रहा शिशु मृत ही पैदा हुआ है। बताया गया कि, महिला को पहले से ही दिक्कत थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें