Bounsi News: बोलेरो एवं बाइक की टक्कर में 16 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार समिति सदाबहार होटल के पास बोलेरो की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नीतीश कुमार राय दो अन्य अशोक राय एवं शिवम राय के साथ रिश्तेदारी करवा कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बोलेरो ने नीतीश कुमार राय के बाइक को टक्कर मार दी। जिसके वजह से मौके पर ही नीतीश कुमार राय की मृत्यु हो गई। जबकि शिवम 

राय एवं अशोक राय को हल्की चोटें आई। दोनों बाल-बाल बच गए। मंगलवार को बांका सदर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के पिता मुकेश राय ने बताया कि, उनका पुत्र रात में घर लौट रहा था। इसी क्रम में यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि, वह 10th में पढ़ता था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं नीतीश कुमार राय की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें