Banka News: जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान विषय पर परिचर्चा का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में आज जन सम्पर्क विभाग, बिहार पटना द्वारा वर्चुअल मोड में जल जीवन- हरियाली जागरूकता अभियान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर उक्त कार्यक्रम उप विकास आयुक्त के कार्यालय वेश्म में आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। कार्यक्रम के आरंभ में सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग - सह सचिव मुख्यमंत्री अनुपम कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने उक्त अभियान के उद्देश्य एवं इसके लाभ के बारे में बिंदुवार जानकारी साझा की। वहीं उप सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग संजय कृष्ण ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि जल-जीवन- हरियाली अभियान का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन में सुधार करना, पर्यावरण को दूषित होने से बचाना, पशु पक्षियों का जीवन बचाना और राज्य में अधिक से अधिक हरित आवरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि, विभिन्न विभागों के 

समन्वय से उक्त अभियान को धरातल पर उतारने के मद्देनजर सरकार द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे है जिसका लाभ दिख रहा है। कार्यक्रम में दीपक कुमार सिंह संयुक्त निदेशक पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में साथ ही विभिन्न माध्यमों के द्वारा किसानों को कैसे जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए दीपक कुमार सिंह अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन एवं पर्यावरण विभाग ने कहा कि आज की परिचर्चा का मुख्य विषय जल-जीवन- हरियाली जागरूकता अभियान है। उन्होंने विशेष तौर पर समुदाय को हरित आवरण बढ़ाए जाने के अभियान में किस तरह से जोड़ा गया एवं उन्हें इसके महत्व को लेकर कैसे जागरूकता किया जा रहा है। उस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी मुहैया कराई। वहीं परिचर्चा में अशोक कुमार मुख्य अभियंता पीएचईडी ने नल के जल के दोहन के संबंध में पुरानी जल संरचना का संरक्षण नए जल स्रोतों के निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी मुहैया कराई। साथ ही इस संबंध में विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से किए जा रहे जागरूकता अभियान के बारे में भी बताया। परिचर्चा में नवल किशोर संयुक्त निदेशक चकबंदी ने भी निर्धारित विषय पर अपनी महत्वपूर्ण राय रखी। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक सूचना जनसम्पर्क विभाग लाल बाबू सिंह ने किया। वहीं जिला स्तर पर कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बांका, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं अपर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें