Rewari News : भाजपा कार्यालय में मनाई महर्षि बाल्मीकि जयंती



भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में इंजीनियर कृष्ण कुमार द्वारा राज्य स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर कृष्ण कुमार ने की तथा मुख्य तौर पर जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज तथा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामसिंह सामरिया, जिला आईटी प्रमुख नवीन कुमार, राज्य प्रधान सीता राम, गुरुग्राम से ब्रह्म प्रकाश मनीष सोदा, मेवात से महेश चन्द, अम्बाला से दीपक कुमार, अम्बाला से दीपक कुमार, सोनीपत से अमित कुमार रहे  कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार ने सभी को भगवान वाल्मीकि द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने को कहा। उन्होंने कहा की ये बाल्मिकी समाज के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए अहम दिन है। साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी को नशामुक्ति, बुजुर्गों को भजन, भक्ति, ईश्वर आराधना, माता-पिता की सेवा व संस्कारित जीवन जीने की सलाह दी। उपस्थित जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज ने कहा की महर्षि वाल्मीकि ने पुरुषार्थ एवं साधना से ज्ञान, वैराग्य और अध्यात्म की ऊंचाई को हासिल कर मानवता के कल्याण के लिए सशक्त लेखनी से रामकथा को अमर बनाया। जिला अध्यक्ष रामसह सांवरिया ने  महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन रामायण का पाठ करना चाहिए ताकि जीवन का लक्ष्य हासिल हो सके।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें