ग्राम समाचार,कटोरिया,चांदन,बांका। कहते है,प्रतिभा किसी के परिचय का मोहताज नहीं होता है। ऐसा ही मामला बांका जिले के कटोरिया प्रखंड से आ रही है। कटोरिया के शिक्षक पुरंदर सहायक का सुपुत्र देवव्रत सहाय का चयन नेशनल क्रिकेट लीक के अंडर-19 में चयनित हुआ। नेशनल क्रिकेट लीग में चयनित होने के बाद परिवार के सदस्य के साथ साथ प्रखंड एवं बांका जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मेधावी का एक छात्र देवव्रत सहाय को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट मे विशेष शौक रखता था।वह पढ़ाई के उपरांत दिनभर खेल का प्रैक्टिस करता था। 27 अक्टूबर
को पटना में अंडर 16 में मैच में पांचवें स्थान पर चयनित हुआ। चयनित खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट लीग अंडर-19 का मैंच छठ पर्व के बाद दिल्ली में खेलने का अवसर मिला। अब कटोरिया जैसे छोटे क्षेत्र के बच्चे पूरे देश के अंडर-19 के खिलाड़ी के साथ अपनी प्रतिभा दिखाएगा। बताते हैं कि इस वर्ष ही मैट्रिक के परीक्षा में 84% अंक प्राप्त कर कटोरिया बाजार का मान बढ़ाया था। क्रिकेट में रूचि के कारण छोटे से ग्राउंड में हमेशा प्रैक्टिस करते रहता था। देवव्रत सहाय का नेशनल क्रिकेट लीग में चयन होने के बाद पूरे बांका जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जिसे लेकर कटोरिया नगर पंचायत के लोग गोरवान्वित हुए और कटोरिया पंचायत के निवर्तमान मुखिया प्रदीप गुप्ता ने शुभकामनाएं दिया।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें