Jamtara News:संगठन को शक्तिशाली व समृद्ध बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करें।

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।संगठन की शक्ति कार्यकर्ता है, कार्यकर्ता संगठन को शक्तिशाली व समृद्ध बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करें। उक्त बातें भाजपा के झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को जामताड़ा परिसदन में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा। मौके पर कार्यकर्ताओं को संगठन के कर्तव्य दायित्व के बारे में जानकारी दिया। कार्यकर्ताओं से अपील किया कि पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने में अपना योगदान करें। बैठक में जिला, प्रखंड व मंडल कमेटी के अध्यक्ष के साथ भाजपा नेता पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा व भाजपा नेता  सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। अचानक संगठन महामंत्री का जामताड़ा आगमन का कारण पूछने पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने बताया कि मूल रूप से यह संगठनात्मक बैठक थी। बैठक में संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से कुछ जानकारियां ली व आवश्यक निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया।

मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुमित सरण ,प्रभात हेमरम, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह,सुकमा सरखेल, किरण बेसरा, मितेश शाह,जिला मंत्री रंजीत तिवारी, कुणाल सिंह,संजू देवी, पिंटू गुप्ता, मुकेश यादव, रंजीत प्रसाद यादव, अनूप पांडेय, निपेन सिंह रंजीत राणा,कार्तिक भंडारी,सजल दास,प्रमोद गोस्वामी,अनिकेत शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें