ग्राम समाचार,जामताड़ा : अपने सभागार में उपायुक्त फैज आक अहमद मुमताज ने पदाधिकारी की मौजूदगी में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 को लेकर बैठक किया। मौके पर उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आगामी एक से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत इलक्टरल वेरिफिकेशन किए जाने के बारे में बताया गया।उपायुक्त ने बताया गया की आगामी 20, 21, 24, 27 व 28 नवंबर 2021 को जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन तिथियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य ,शुद्धिकरण व मृत मतदाता का नाम सूची से हटाने का कार्य किया जाएगा। पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही उपायुक्त ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ घर-घर जाकर इलेक्टोरल वेरिफिकेशन का कार्य करेगा। सभी संबन्धित राजनीतिक दलों से कहा की अपने स्तर से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी अपने स्तर से अधिक से अधिक योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु जागरूक करें। कहा कि इस अवधि के दौरान प्रपत्र-6, 7, 8 एवं 8 ‘क’ से संबंधित आवेदन के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ना,नाम हटाना,सुधार करना सहित अन्य कार्य किया जाएगा।
---- मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियां निम्न हैं।
मतदाता सूची का प्रारुप प्रकाशन: 01 नवंबर 2021
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा शुद्ध करने एवं स्थानांतरित करने के लिए दावा आपत्ति दिये जाने की अवधि एक से 30 नवंबर जबकि विशेष अभियान दिवस 20- से 21 नवंबर इसी प्रकार 27 व 28 नवंबर प्राप्त दावा आपत्ति का निस्तार 20 दिसंबर,अंतिम प्रकाशन तिथि पांच जनवरी 2022 निर्धारित है।
मौके पर डीआरडीए निदेशक जावेद अनवर इदरीशी,अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी अंजना दास,कोषागार पदाधिकारी प्रधान मांझी, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें