Chandan News: आपसी विवाद को लेकर हल जोतने के क्रम में मारपीट एक जख्मी

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना अंतर्गत पहरीडीह गांव निवासी मदन पंडित पिता पोखन पंडित ने अपने ही दो चेहरे भाई के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाने मामला देखने को मिला। बताया की आज 9:00 बजे के करीब अपने खेत में हाल जोत रहे थे इसी बीच मेरे चचेरे भाई अखिलेश्वर पंडित व रामदेव पंडित दोनों पिता कमल पंडित दोनों हाथ लोहे का रॉड लेते हुए सामने आया  और गाली गलौज करने लगे जब मैं इसका विरोध किया तो दोनों व्यक्तियों ने मिलकर राड से 

मारने लगे, जिससे माथा और शरीर में जख्म कर लहूलुहान कर दिया। इसी बीच गांव के बबलू पंडित इत्यादि ने बीच-बचाव कर जान बचाया। जिसके बाद मूर्छित अवस्था में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु चांदन पहुंचाया। इस संबंध में चंदन थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि जमीन संबंधित आपसी विवाद प्रत्येक होती है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें