Chandan News: विशेष अभियान के तहत विभिन्न सेंटरों में कुल 500 लोगों टीका लगा

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कोरोना वैक्सीनेशन की गति को लेकर जिलाधिकारी सुहर्ष भगत निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी एके सिन्हा के नेतृत्व में विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। यह विषेश अभियान चार सितंबर से 6 सितंबर तक निर्धारित की गई थी। जिसमें मुख्यालय के आलोक में 24 वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था। जिसमें आज अंतिम दिन बुधवार को सभी सेंटरों में कुल मिलाकर 500 

लोगों का कोविड-19 वेक्सिन टीका दिया गया। इस आशय की जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक एके सिन्हा ने दिया। इस अभियान में चांदन अस्पताल के हेल्थ मैनेजर डॉ यश राज, बीसीएम अफताब अलम, यूनिसेफ बीएम पंकज झा, प्रखंड प्रसार पर्यवेक्षक संजय कुमार, इत्यादि स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी सेंटरों पर जा जाकर अपने देखरेख में वैक्सीनेशन कराया इस मौके पर टीका कर्मी एएनएम के साथ आंगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान देकर वैक्सीनेशन सफल कराया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें