Chandan News: गांधीजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 2 अक्टूबर गांधी जयंती मनाया

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। शनिवार को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर चांदन बाजार के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चांदन वासियों के साथ गांधी जयंती मनाई। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख रविश कुमार, उमेश चंद्र पांडेय विनोद पांडेय नरेंद्र सिंन्हा, आशुतोष कृपा मुर्ती, अमरेन्द्र पाण्डेय कैलाश बरनवाल वार्ड सदस्य संजीव पौदार, सुमन पौदार के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।वहीं दूसरी ओर प्रखंड के सभी विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म दिवस पर इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पर गांधी जयंती मनाई। जिसमें 

प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय चांदन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों के फोटो पर माल्यार्पण एवं उस पर पंक्तियां तत्पश्चात इनकी किए गए कार्यों को उपस्थित लोगों में संबोधित किया गया साथ ही साथ कोरोनावायरस का पालन करते हुए रंगारंग कार्यक्रम गायन, रिकॉर्डिंग नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में सुरक्षित शनिवार के मौके पर बच्चों को विद्यालय शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दशहरा छठ मोहर्रम आदि पर्व के समय भीड़ भाड़ एवं भगदड़ संबंधित जोखिम एवं बचाव के संबंध में संभाषण विधि द्वारा जागरूक किया गया। इस मौके पर गणमान्य शिक्षक के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
 

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें