ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिला प्रशासन के द्वारा जारी निर्देश के बाद बौंसी प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पंडालों का प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने बौंसी प्रखंड अंतर्गत सभी दुर्गा मंदिर एवं पंडालों का निरीक्षण करते हुए पूजा समिति को कोरोना गाइडलाइन के तहत पूजा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट की
प्रतिनियुक्ति की गई है। फागा दुर्गा मंदिर,शक्तिनगर, गोकुला, धर्मपुर, कैरी, पुरानी हाट दुर्गा मंदिर सहित सभी दुर्गा मंदिरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, सभी दुर्गा मंदिरों का निरीक्षण किया गया है। सभी को हिदायत दी गई है कि, सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक पूजा का आयोजन कराया जाए। साथ ही सही समय पर मूर्ति विसर्जन भी किया जाए।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें