Bounsi News: चोरी का सामान छुपाने के विरोध में महिला के साथ मारपीट, अपनी ही गोतनी पर लगाया आरोप

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के मरसा गांव में एक महिला ने अपने ही गोतनी पर उनके घर में चोरी का सामान छुपाने का आरोप लगाते हुए रविवार को बौंसी थाना में पुलिस को शिकायत करने पहुंची। बौंसी थाना में मौजूद अजोला देवी पति उमेश पासवान ने बताया कि उनकी गोतनी सुनीता देवी चोरी का सामान उसके घर में रखना चाहती 

थी। मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला ने बताया कि, ससुर बाबूलाल पासवान भी सुनीता देवी का साथ देते हैं। महिला ने बताया कि 1 दिन पूर्व पुलिस को आता देख उसकी गोतनी सुनीता देवी उसके घर में चोरी का सामान छुपाने लगी। जिससे वह डर गई। महिला ने बताया कि, उसका पति उमेश पासवान मुंबई में काम करता है। इसलिए उसकी गोतनी ने उसके साथ मारपीट की। वहीं महिला के पिता भी उसके साथ थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें