Bounsi News: छत का सैंट्रिंग गिरने से एक युवक की कश्मीर में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित नयागांव के एक युवक की मृत्यु मंगलवार को कश्मीर में एक छत के सैंटरिंग के गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर हो गई। जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी स्वर्गीय मुन्ना मंडल के 30 वर्षीय पुत्र मिथुन मंडल कश्मीर में रोजी-रोटी की तलाश में गए थे। जहां वह मजदूरी का काम करते थे। काम करने के दौरान ही छत का सैंटरिंग गिर गया और उसके मलबे के नीचे दबने से मिथुन मंडल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिसके बाद मृतक के पार्थिव शरीर को 

उनके परिजनों द्वारा कश्मीर से उनके पैतृक गांव नयागांव लाया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि, गुरुवार देर रात तक उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचेगा। उनकी मृत्यु की सूचना उनके ही गांव वालों ने घर वालों को दी। जिसके बाद मृतक का भाई उनके शव को लेने पटना एयरपोर्ट पहुंचे। पति की मृत्यु की खबर सुनने के बाद मृतक की पत्नी संगीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मालूम हो कि, मृतक 2 पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें