Bounsi News: पूर्व विधायक पुत्र के गोली कांड मामले में मुखिया पति गिरफ्तार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव के पुत्र प्रफुल्ल चंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव के गोली कांड मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि 1 अगस्त को राजद के पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव के पुत्र प्रफुल्ल चंद्र उर्फ पप्पू यादव को बौंसी से घर जाने के क्रम में मडुआवरण 

के पास गोली मार दी गई थी। जिसका इलाज रांची में किया जा रहा था। जिसके बाद आरोपी मुखिया पति जयप्रकाश यादव के दो पुत्र और भतीजे को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जबकि एक पुत्र और भतीजा जमानत पर रिहा है। वहीं दूसरा पुत्र निर्मल यादव को पूर्व में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें