ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
चक्रवाती तूफान गुलाब की वजह से लगातार बारिश होने के कारण बौंसी प्रखंड स्थित चांदन डैम के जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई है। शुक्रवार को चांदन डैम में पानी पूरी तरह से भर गया। जिसके बाद चांदन नदी में 2 फीट पानी स्पिल करने लगा। चांदन नदी में पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। वहीं जलस्तर बढ़ने के कारण चांदन नदी पर बने डायवर्सन पुनः बह जाने के कारण
लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि, लगातार बारिश होने के कारण चांदन डैम का जल स्तर बढ़ने के कारण चांदन नदी में पानी छोड़ा गया है। लेकिन अब धीरे-धीरे जलस्तर कम होने से पानी स्पिल होना कम हो रहा है। पहले 5 फीट पानी स्पिल कर रहा था। फिर जलस्तर कम होने से ढाई फीट स्पिल करने लगा। अब 2 फीट पानी स्पिल कर रहा है। वहीं लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें