Rewari News : राज्यगीत की रचना के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा रचनाएं पुन: आमंत्रित - डीसी

रेवाड़ी, 27 सितंबर। हरियाणा प्रदेश के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने राज्यगीत की रचना के लिए हरियाणा राज्य के लेखकों, कवियों व रचनाकारों से रचनाएं पुन: आमंत्रित की हैं। इच्छुक लेखक व कवि अपनी रचनाएं 30 सितंबर तक विभाग के ईमेल आइडी  artandculturalaffairshry@gmail.com   पर भेज सकते हैं।



उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा राज्यगीत की रचना हेतू हरियाणा के मूल निवासी लेखकों व कवियों से रचनाएं आमंत्रित की हैं। राज्यगीत की रचना राष्ट्रभाषा हिंदी में होनी अनिवार्य है। रचना में शब्द संख्या 100 से 120 शब्दों तक लय, छंद युक्त एवं साहित्यिक दृष्टि से परिपूर्ण व समृद्ध होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्यगीत के लिए जो भी लेखक व कवि अपनी रचनाएं भेजेंगे, वह रचना हरियाणा राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, रण बांकुरों, ऐतिहासिक, भौगोलिक व सामाजिक इत्यादि अनेक विशिष्टताओं पर आधारित होनी चाहिए।
  उन्होंने बताया कि रचनाकार अपनी रचना के साथ अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल, स्थाई पता, बैंक खाता विवरण, आधार कार्ड तथा पैन कार्ड की प्रति को स्वयं सत्यापित करके रचना के साथ भेजें। अंतिम तिथि 30 सितंबर के बाद भेजी जाने वाली रचनाओं को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्यगीत के रूप जिस सर्वश्रेष्ठ रचना का चयन होगा उसके रचयिता को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विषय में अधिक जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा उपलब्ध कराए गए दूरभाष नंबर 0172-2793896, 2793877, 2793884 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें