ग्राम समाचार, पथरगामा:- थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया निवासी फुलेश्वर यादव की पत्नी किरण देवी ने थाना कांड संख्या 146/21 भादवि की धारा 341,342,325,384,501,34 के तहत गांव के ही फंटूश यादव, गीता देवी,अमृत यादव, ममता देवी, प्रीति देवी, बेचू यादव, ललन यादव और जलधर यादव पर मामला दर्ज कराया है| बताया कि गत रात्रि उसके पति शराब पीकर घर लौट रहे थे, उसी क्रम में उन लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और गले में जूते की माला पहना कर गांव में घुमाया|
वहीं दूसरे पक्ष के अमृत यादव की पत्नी प्रीति देवी ने फुलेश्वर यादव पर थाना कांड संख्या 147/21 भादवि की धारा 376,511,452 के तहत मामला दर्ज कराया है, की गत रात्रि 12:00 बजे अपने घर में सोई हुई थी उसी समय फुलेश्वर यादव उसके घर घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास करने लगा| शोरगुल मचाने पर घर के लोग जुट गए और उसे सुबह पंचायती करने की बात पर बांधकर रख दिया|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें