ग्राम समाचार, पथरगामा:- लखन पहाड़ी गांव के हरिजन टोला स्थित मोर मंडली को अतिक्रमण किए जाने का मामला गहराने लगा है| ग्रामीणों ने नाम उजागर नहीं होने के अनुरोध के साथ अंचलाधिकारी को मोर मंडली से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया है| मिली जानकारी के अनुसार हरिजन टोला में दो मोर मंडली है| इसका इस्तेमाल ग्रामीण भजन कीर्तन करने में और सरस्वती पूजा करने में करते हैं| ग्रामीणों ने उसी टोला के भोला रविदास और रोहित रविदास पर मोर मंडली पर दीवाल देकर अपने कब्जा में करने का आरोप लगाया है| अंचलाधिकारी संतोष बैठा का कहना है कि कर्मचारी को जांच करने का आदेश दे दिया गया है| जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी| उधर भोला रविदास और रोहित रविदास का कहना है कि मोर मंडली के बगल में हम लोगों का घर है, और मोर मंडली चारों तरफ से खुला है| जिससे हम लोगों के घर की गोपनीयता भंग होती है| इसीलिए हम लोगों ने दीवाल देकर मोर मंडली को सेपरेट करना चाहा| जब लोगों को पसंद नहीं आ रहा है तो हम लोगों ने दीवाल को तोड़ना शुरू कर दिया है|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें