ग्राम समाचार, पथरगामा:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय पर्व सदस्यता महाअभियान आज पथरगामा नगर इकाई तथा कॉलेज इकाई द्वारा प्रारंभ कर दिया गया। स्थानीय शशि भूषण सिंह सत्येंद्र प्रसाद सिंह जनजातीय महाविद्यालय अध्यक्ष अंकित मिश्राने बताया कि हमारा यह अभियान 1 सितंबर से 15 सितंबर तक चलने वाला है। जिसमें हम सभी स्कूल, कॉलेज तक कोचिंग संस्थान में जाकर वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को परिषद के बारे में बताकर उनको अपनी तरफ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। हमने अपने अभियान की शुरुआत अपने पथरगामा कॉलेज से की हैं। यहां के छात्र - छात्राओं में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को जानने के प्रति काफी उत्सुकता दिखाई दी। वही नगर सह मंत्री गितिष आनंद ने बताया कि हमसे जुड़कर आप राष्ट्र पुनर्निर्माण के पुनीत यज्ञ में अपनी समिधा डालें। अभाविप के सदस्यता अभियान के जरिये विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का सदस्य बनें व राष्ट्र हित, लोक हित, छात्र हित में अपना योगदान दें।
अमन राज:-

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें