Panjwara News: जान मारने के नियत से गोली चलाने और मछली लूटने की थाने में शिकायत

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शनिवार को पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव निवासी दुर्गा प्रसाद यादव ने थाना में आवेदन देकर रामकोल  गांव के मिस्टर यादव , विक्रम यादव  सहित अन्य पर उनके निजी  पोखर पर आकर गोलीबारी करने एवं मछली लूट लेने का आरोप लगाया है।  थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में पीड़ित दुर्गा यादव ने घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि सुबह करीब ग्यारह  बजे अपने पोखर से मछली निकाल रहे थे ।इस दौरान गांव के ही मिस्टर यादव , विक्रम यादव, छोटू यादव, उमाकांत यादव वहां पहुंचकर जान से मारने की नीयत से 

गोलीबारी की। जिसमें वे   किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।  वही चारों  आरोपित ने मछली लूट लिया और  पोखर में जहर देकर सारा मछली मार देने की धमकी दी। वादी ने आवेदन में जिक्र किया है  कि यह चारों अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पिछले दिनों भी उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर उन्होंने पंजवारा  थाना में शिकायत भी की थी। जिसमें आरोपियों को  बांड भरा कर छोड़ा गया था  लेकिन एक बार फिर आरोपियों ने इस  घटना को अंजाम दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने  उचित कार्रवाई की मांग की।मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें