Jamtara News:प्रस्तावित सम्मेलन में सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करावे

 

शुक्रवार को किसान भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते बीच में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल।


ग्राम समाचार, जामताड़ा।संथाल परगना भ्रमण के क्रम में आगामी सात सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के जामताड़ा आगमन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को किसान भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा नेता सह  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल एवं जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह शामिल हुई। आगामी सात सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जामताड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की जाएगी।

इस निमित्त सम्मेलन के निमित्त कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा तय की गई। नेताओं ने एकमत से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्प व्यक्त किया। भाजपा नेता सत्यानंद झा ने बताया कि सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयास करनी है। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जोरदार अभियान चलाकर क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक लाना है। मंडल ने सभी मंच मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने की अपील  किया। मंडल के अनुसार प्रदेश के निर्देशानुसार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होनी है इसलिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का भागीदारी सुनिश्चित हो,सोमनाथ सिंह ने बताया कि यह समीक्षात्मक बैठक था जिसमें कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए दायित्व दी गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह,सुकुमार सरखेल,मितेश शाह, जिला महामंत्री सुमित सरण, जिला मंत्री कुणाल सिंह, संजू देवी ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे,सतीश सिंह,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव,भाजयुमो के अध्यक्ष अनूप पांडेय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष निमाई दास,नगर महामंत्री गौर बाउरी ,लखिंदर सिंह, बृजेश रावत,मनोज भंडारी,सुशील गुप्तासहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें