Jamtara News:27 सितंबर को किसानों के आह्वान पर भारत बंदी का जामताड़ा झामुमो

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।27 सितंबर को किसानों के आह्वान पर भारत बंदी का जामताड़ा झामुमो ने मशाल जुलूस निकालकर समर्थन किया। रविवार देर शाम दुमका रोड जग मैदान स्थित झामुमो जिला कार्यालय जामताड़ा परिसर से इंदिरा चौक होते हुए पूरे बाजार, स्टेशन रोड आदि जगहों से गुजरते हुए नारा लगाया। कृषि बिल वापस लो - काला कानून वापस लो - महंगाई को खत्म करो - मोदी सरकार होश में आओ - गरीबों पर जुल्म करना बंद करो - आदि नारों के साथ मशाल जुलूस का समापन किया गया। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम ने कहा कि किसान आंदोलन के 300 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। केंद्र सरकार किसानों की बातों को सुनने के लिए तैयार नहीं है। किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तत्पर रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद का झामुमो पुरजोर समर्थन करती है। भारत बंद को लेकर झामुमो पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से तैयार है। इस अवसर पर झामुमो केंद्र कमेटी के सदस्य अशोक मंडल, आनंद टूटु, असीत मंडल, देवाशीष मिश्रा, प्रोफेसर कैलाश प्रसाद, रिजवान शेख, रहीम अंसारी, मदन मरांडी, वासुदेव मरांडी, अमित मंडल, सादिक अंसारी, सुधांशु शेखर, राजू तुरी, जसीम अंसारी, सलिल रमन, सूरज रवानी आदि झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें