Chandan News: पंचायती चुनाव की बिगुल बजते ही गांव- घरों में राजनितिक सरगर्मी तेज

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विदित हो कि बांका जिले के चांदन प्रखंड में पंचायती चुनाव 9 वां चरण का 29 नवंबर निर्धारित कर दी गई है। जिसे लेकर प्रखंड के हर क्षेत्र में चुनाव की सरगर्मी बढ़ने की आहट आने लगी है। जहां जिला प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव की नामांकन की तिथि एवं मतदान करने की घोषणा हो चुकी है। इसी क्रम में चांदन प्रखंड के उत्तरी वारने पंचायत के मुखिया पप्पू दास प्रेस वार्ता में बातचीत करते हुए कहा कि मुझे 2016 में उत्तरी बारने पंचायत में पहली बार निर्वाचित होकर पंचायत के विकास के लिए जनता के सहयोग प्राप्त कर वो विकास करने का काम किया जो 2016 के पूर्व नहीं हो सका था। हमने सात निश्चय नल जल योजना के तहत पानी की व्यवस्था, पशु शेड, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री मुख्य सड़क योजना, पीसीसी सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, आदि कल्याणकारी योजना से जुड़ कर 5 वर्षों में पंचायत के 

चौमुखी विकास किया। पंचायत के हर गरीब से जुड़ कर समाज सेवा का काम किया। और धरहरा पुजार टोला, बिराजपुर बाराटांड, कुम्हरातरी आदि दर्जनों गांवों में आवागमन साधन बनवाया। इसी उम्मीद पर इस बार आने वाली पंचायत चुनाव में जनता के बीच जाकर फिर मौका देने की बात करेंगे। जिससे उत्तरी बारने पंचायत अंतर्गत बाकी शेष बचे कार्य को पूरा कर सकूं। और मुझे पूरी उम्मीद है कि जनता मेरे द्वारा 5 वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए गए कार्य को देखते हुए पुनः मुखिया देखना चाहेंगे। इसी क्रम में उत्तरी बारने पंचायत बिराजपुर गांव के गुल्लू यादव धरहरा गांव के परमेश्वर यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि हमारे गांव में आवागमन की भारी तकलीफ होती थी। मेरे वर्तमान मुखिया गांव की दुख दर्द को दूर किया है इसलिए इस बार भी हम सब उन्हीं को वोट देने जा रहे हैं। इन्होंने 5 साल के दरमियान पीसीसी सड़क बिरधा पेंशन प्रधानमंत्री आवास के साथ अन्य सुविधाओं का लाभ दिया ऐसी स्थिति में हम लोगों के बीच कोई भी नेता आ जाए हम लोग पुनः पप्पू दास को ही उत्तरी बारने पंचायत के मुखिया देखना चाहते हैं। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें