Chandan News: महिला के साथ छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विदित हो कि आन्दपुर ओपी क्षेत्र के सिधुडीह गांव निवासी महिला मनीषा देवी पति मनोज तांती के द्वारा गांव के ही डीगो तांती पिता स्वर्गीय बद्री तांती के विरुद्ध आठ सितंबर को 2021 को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मामला दर्ज कराई गई थी जिसे लेकर आनंदपुर ओपी थानाध्यक्ष जितेंद्र  कुमार जांच गठित कर आरोपी को तलाश की जा रही थी। और आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल 

रहे थे। जिसे लेकर गुप्त सूचना के आधार पर 9 सितंबर को संध्या करीब पाँच बजे सिधुडीह गांव से अवर निरीक्षक शिव शंकर राम पुलिस बल के साथ गिरफ्तार करने में सफल रहा। इस संबंध में आनंदपुर ओपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की महिला मनीषा देवी द्वारा दिए गए आवेदन पर जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए आरोपी डीगो तांती पिता स्वर्गीय बद्री तांती को गिरफ्तार कर शुक्रवार 11 सितंबर को बांका जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार डीगो तांती इसके पूर्व में भी गांव के महिलाओं के साथ आपत्तिजनक दुष्ट व्यवहार करते थे। जिसे पंचायत बुलाकर कई बार छोड़ दिया गया था।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें