Bounsi News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरतालिका तीज व्रत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

हरतालिका तीज व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। विवाहित स्त्रियां इस व्रत को पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना से रखती हैं तो वहीं अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए। हरतालिका तीज व्रत पूजन में कथा सुनना बेहद जरूरी माना जाता है। मान्यता है हरतालिका व्रत कथा स्वयं भगवान शिव ने ही मां पार्वती को सुनाई थी। हरतालिका तीज व्रत करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है। मान्यता है कि, कुंवारी कन्या अगर इस व्रत को नियम और श्रद्धा पूर्वक करे तो उसे सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से संतान सुख भी 




मिलता है। कहते हैं कि, हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रुप में स्वीकार किया था। माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठिन तपस्या की थी, इसके बाद ही भोलेशंकर उन्हें मिल पाए थे। तभी से मन चाहा पति की इच्छा और लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। हरितालिका तीज में श्रीगणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसी कड़ी में बौसी प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न शिवालयों में गुरुवार को तीज व्रत धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने इस पर्व को विधि विधान के साथ 24 घंटे का व्रत रख अपने पति की दीर्घायु की कामना की। पति के दीर्घायु होने व परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ गुरुवार को परंपरागत तरीके से हरतालिका तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इसके पूर्व व्रती महिलाओं ने नदी तालाब में स्नान कर 24 घंटे निर्जला रह कर रात भर शिव और पार्वती का पूजन किया। इस दौरान महिलाएं भक्ति गीतों के साथ भजन कीर्तन करती रही।महिलाओं एवं नव 

विवाहित सुहागिन महिलाओं,युवतियों ने हाथों पर मेहंदी रचाई। महिलाएं डाला को सजा कर पूजा अर्चना की डाला में सजाने के लिए फल के साथ-साथ तरह तरह के पकवान भी बनाए ।इस दौरान प्रखंड क्षेत्रों में सभी सुहागिन महिलाओं ने माता गौरी और भगवान शंकर की विधि विधान के साथ पूजा कर अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की।विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत महिलाओं ने गांधी चौक स्थित शिवालय के पुरोहित से व्रत कथा सुना तथा यथा शक्ति दान देकर अपने कुशल एवं पति के दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। तीज व्रत को लेकर दिनभर बाजारों में भी काफी चहल-पहल दिखी। प्रखंड क्षेत्र में तीज व्रत कर रही सुहागिन फूलन देवी ने  बताया कि हम लोग प्रतिवर्ष अपने पति की दीर्घायु की कामना हेतु यह पर्व धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। इस व्रत को करने से हमें खुशी भी होती है। इस मौके पर दर्जनों सुहागिन महिलाएं उपस्थित थीं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें