ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
ऐतिहासिक मंदार पर निर्माणाधीन रोपवे का कार्य अब लगभग लगभग पूरा हो चुका है। शुक्रवार को एसडीएम मनोज कुमार चौधरी ने मंदार पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जायजा लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि, 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोपवे का उद्घाटन कर सकते हैं। जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। रोपवे के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए समय पर सारी तैयारी पूरी
करने का अधिकारियों को एसडीएम मनोज कुमार चौधरी ने निर्देश दिया। साथ ही सफाई कर्मियों को रोपवे परिसर के आसपास की साफ सफाई का निर्देश दिया। एसडीएम मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि, रोपवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही मुख्यमंत्री रोपवे का उद्घाटन कर सकते हैं। मालूम हो कि, 2 दिन पूर्व ही जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रोपवे का जायजा लिया था और पर्वत शिखर पर पहुंचकर सभी अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 6 सितंबर को उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद पर्यटकों के लिए रोपवे का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें