Rewari News : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न राजीव गाँधी की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

रेवाडी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न राजीव गाँधी की जयंती पर रेवाडी में राजीव चौक पर उनकी प्रतिमा पर पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कांग्रेसी कार्यकताओं के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि श्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने भारत को सुचना क्रांति एवं कम्पूटर युग से जोडा जिसके चलते आज भारत सूचना और संचार में इतना समृद्ध हो गया है और लाखों लोगो को रोजगार प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा पंचायती राज, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण और मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष उन्ही की देन है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी को लोग ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने देश में खेल व कंप्यूटर को बढावा देने के लिए काफी कुछ किया। भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी एक महान दार्शनिक के साथ साथ कंप्यूटर युग के निर्माता थे। राजीव-लोंगोवाल समझौता एवं नोर्थ ईस्ट की शांति के लिए असम समझौता कराने वाले भी वे ही थे। उन्होंने देश के लिए ओर भी हितकारी कई कार्य किये। ऐसी महान शख्सियत को हमसे आतंकवादी गतिविधियों के चलते खो दिया, उन्होंने देश के लिए अपनी शहादत दी। उनकी कमी हमेशा रहेगी। 



भाजपा की चलाई जा रही जन आर्शीवाद यात्रा पर बोलते हुए कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि पिछले 7 साल में कोई उपलब्धि तो भाजपा के पास है नही। गांवों व शहरों में भाजपा नेताओं को घुसने नही दिया जा रहा है। वहीं जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान भाजपा नेता सिर्फ कोरोना को फैला रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है एसे में कोरोना से बचाव के लिए जनता को जागरूक करना चाहिए। जबकि भाजपा नेता कोरोना महामारी के नियमों का उल्लंघन करते हुए कोरोना फैला रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालकर जनता को गुमराह करने में भाजपा लगी हुई है। जबकि नागपुर के कार्यालय में कई साल तक तिरंगा झंडा को फहराया भी नही था। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें