Rewari News : किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन की एक आवश्यक बैठक हुई

 


                     

ग्राम समाचार न्यूज़ रेवाड़ी: किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) जिला रेवाड़ी संगठन के पदाधिकारियो और अन्नदाता किसानों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन(चढूनी) के राष्ट्रीय संगठन सचिव हरपाल सिंह सुधाल के द्वारा की गई ।इस अवसर पर संगठन की महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदु चौहान भी उपस्थित थी।

इस अवसर पर रेवाड़ी संगठन के जिला प्रधान समय सिंह,उप प्रधान ईशवर सिंह मेहलावत बावल,कोसली ब्लाक प्रधान सवाचन्द नम्बरदार रोझुवास,बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुजर,रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल,जिला महासचिव कुलदीप सिंह बुढ़पुर,ने बैठक के मुख्यातिथि राष्ट्रीय संगठन सचिव  हरपाल सिंह सुधाल का माल्यार्पण कर तथा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदु चौहान को पुष्प गुच्छ भेंट कर सवागत किया गया। बैठक में उपस्थित किसान विकास संगठन जिला रेवाड़ी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह श्योराज माजरा, हरियाणा सँयुक्त कर्मचारी मंच रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष हरिसिंह मूलोदिया, संगठन कार्यकारिणी सदस्य पूर्व सरपंच आजाद रोझुवास, बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुजर,पूर्व सरपंच रोझुवास बलवान सिंह, सरदारा बावल ने राष्ट्रीय संगठन सचिव हरपाल सिंह को साफा पहनाकर सम्मानित करते हुए अहीरवाल धरती की परम्परा का निर्वहन किया ।          


                     

इस बैठक में हरिसिंह मूलोदिया, कुलदीप सिंह श्योराज माजरा, कार्यकारिणी सदस्य पूर्व सरपंच आजाद, संगठन के जिला उपाध्यक्ष ईशवर सिंह मेहलावत,बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुजर, कोसली ब्लाक प्रधान सवाचन्द नम्बरदार,संयुक्त किसान मोर्चे के साथी जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा आदि किसान नेताओ ने अपने आंदोलनात्मक विचारों से अवगत कराया ।संगठन के रेवाड़ी जिला प्रधान समय सिंह ने संगठन के द्वारा जिला रेवाड़ी में किसान आंदोलन के चलते की गई संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए आगे की किजाने वाली आंदोलनात्मक गतिविधयों के बारे में राष्ट्रीय संगठन सचिव को अवगत करवाया ।                                 

राष्ट्रीय संगठन सचिव हरपाल सिंह ने जिला प्रधान समय सिंह द्वारा समय-समय पर सँयुक्त किसान मोर्चे एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी  के द्वारा चलाई गई किसान आंदोलन की गतिविधियों के प्रति संतोष जताते हुए जिला रेवाड़ी संगठन में और अधिक संख्या में किसानों को जोड़कर रेवाड़ी जिले के एकमात्र गंगायचा टोल प्लाजा को टोलफ्री करवाने का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि गंगायचा टोल फ्री करवाने में यदि संगठन के प्रदेश स्तर से किसी प्रकार के सहयोग की जरूरत समझी जाएगी तो प्रदेश स्तर से पूरा सहयोग किया जा सकेगा,अतः:इस टॉलप्लाजा को टोलफ्री करवाये जाने की जल्दी ही संगठनात्मक प्रक्रिया सुनिश्चित करनी होगी । राष्ट्रीय संगठन सचिव हरपाल सिंह सुधाल ने पुनः बताया कि किसानों के ऊपर थोपे गए तीनो काले कानूनो को केंद्र सरकार द्वारा पूरी तरह से रद्द किए जाने तथा एम एस पी का कानून बनाये जाने तक ये ऐतिहासिक किसान आंदोलन केंद्र सरकार के विरुद्ध बदस्तूर जारी रहेगा ।         

महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदु चौहान ने भी किसान आंदोलन में महिला किसानों के द्वारा कंधे से कंधा मिलाकर किये गए ऐतिहासिक सहयोग की विस्तृत चर्चा करते हुए रेवाड़ी जिले की महिला किसानों का भी पूरा सहयोग लेने के लिए आह्वान किया तथा प्रदेश स्तर से आवश्यक सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया ।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सहयोग आंदोलन के लिए अपरिहार्य हो गया है ।         

बैठक में जिला प्रधान समय सिंह द्वारा मनोनीत दो नए संगठन के पदाधिकारियों ईशवर सिंह मेहलावत बावल को जिला उपाध्यक्ष एवम जनकराज बोहरा को जिला सचिव मनोनीत किये जाने पर राष्ट्रीय संगठन सचिव हरपाल सिंह ने दोनों का माल्यार्पण कर जिला संगठन के किसानों संबधित कर्मठ कार्य करने की अपेक्षाओं के लिए प्रेरित किया. बैठक में जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि जिला किसान संघर्ष समिति द्वारा रेवाड़ी में आह्वान की गई 26 अगस्त की धिक्कार रैली में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)संगठन के किसानों द्वारा काले झंडों के साथ पूरी तैयारी से भाग लिया जाएगा ।                     

आज की इस बैठक के अंत मे संगठन के जिला महासचिव कुलदीप सिंह बुढ़पुर ने रक्षाबंधन के पावन पर्व के दिन अपना महत्वपूर्ण समय निकाल कर आये सभी मेहमानों का किसान संगठनों के पदाधिकारियों का एवम उपस्थित सभी किसानों का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें