Rewari News : एम्स निर्माण से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी, जल्द शुरू होगा एम्स का निर्माण : डॉ बनवारीलाल



रेवाड़ी, 27 अगस्त। हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ बनवारीलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार गांव माजरा में प्रस्तावित एम्स के निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्रता से आरम्भ करने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही ही। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने एम्स के लिए जमीन उपलब्ध कराने वाले किसानों की प्रमुख मांगों को मंजूरी प्रदान कर दी है। 

उन्होंने यह बात आज लोक निर्माण विश्राम गृह बावल में एम्स परिसर में भूस्वामियों की मांग के अनुसार वाणिज्यिक बूथ के संदर्भ में ग्रामीणों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने डॉ बनवारी लाल की अध्यक्षता में एम्स निर्माण से सम्बंधित स्थानीय लोगों के मामलों के समाधान के लिए कमेटी भी गठित की है। 
सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने बैठक में भूस्वामियों की मांग वाणिज्यिक बूथ बनाने के लिए ग्राम सभा का आयोजन कर परिसर में स्थान चिन्हित करने की बात कही।इस परियोजना में जो विलम्ब हो रहा था अब अतिशीघ्र इस कार्य को सिरे चढ़ाया जा सकेगा और इसके निर्माण से यहाँ के लोगों को लाभ मिलेगा।
  सहकारिता मंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया। सहकारिता मंत्री ने ग्रामीणों द्वारा जमीन संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करने पर ग्रामीणों का भी आभार जताया।
इस मौके पर माजरा गांव के ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री डॉ बनवारीलाल लाल को एम्स की सौगात के लिए आभार जताया। 
डीसी यशेन्द्र सिंह ने सहकारिता मंत्री डॉ बनवारीलाल को नक्शे के माध्यम से साइट प्लान दिखाया और विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर एसडीएम रविन्द्र यादव, जिला योजनाकार धर्मबीर खत्री, यशु प्रधान, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र, राजबीर व राकेश उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें