RanchiNews: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यक्रम पर परिचर्चा की गई



ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट:-  राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यक्रम के तहत गोड्डा जिला स्वास्थ्य स्वयंसेवक संयोजक सह ओबिसी मोर्चा उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की संयोजिका सह प्रदेश उपाध्यक्ष पुर्व विधायक गंगोत्री कुजुर के साथ उपरोक्त विषय पर बातचीत एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।श्री गाडिया ने बताया की प्रदेश के निर्देश अनुसार प्रत्येक प्रखंड में स्वास्थ्य स्वयं सेवको का चयन कर सुचीबद्ध करते हुयें आम जनता के स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं में सहयोग किया जायेगा। 8 अगस्त को सभी जिला स्वास्थ्य स्वयंसेवक कमिटी के कार्यो को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन प्रदेश कार्यालय में किया जायेगा।जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यक्रम के बारे में प्रशिक्षित किया जायेगा ।मौके पर भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डाॅ सीमा सिंह,राष्ट्रीय टीकाकरण प्रदेश टीम के डाॅ जीतू चरण,मुनेश्वर साहू,विवेक विकास आदि मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें