Pathargama News: विधायक ने परिसंपत्ति का वितरण किया


ग्राम समाचार, पथरगामा:- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार के कार्यालय में स्थानीय विधायक अमित कुमार मंडल के हाथों परिसंपत्ति का वितरण किया गया| मौके पर विधायक श्री मंडल के हाथों परसपानी और लखन पहाड़ी के 6 लाभुकों के बीच राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति पत्र, दिव्यांगों के बीच व्हीलचेयर और साइकिल, भूमिहीनों के बीच बंदोबस्त किए गए जमीन का पट्टा, ग्रीन कार्ड आदि का वितरण किया गया| 

परिसंपत्ति वितरण के दौरान प्रखंड कार्यकारी प्रधान ललिता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार, अंचलाधिकारी संतोष बैठा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सावित्री देवी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरिहर प्रसाद साह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय जयसवाल, थाना प्रभारी बलिराम रावत, अवर निरीक्षक संतोष कुमार, महिला प्रसार पदाधिकारी माला घोष, पूर्व प्रमुख अजय कुमार भगत, सिया राम भगत, पूर्वी सूत्री अध्यक्ष नरसिंह भगत, पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष सोनू भगत, विधायक के  निजी सचिव विजय श्री, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध प्रसाद साह, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना झा, मनीष रंजन आदि मौजूद थे|

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें