ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बाराहाट के अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने संयुक्त रूप से की। जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े मामलों के साथ क्षेत्र के कई लोग पहुंचे।
जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े हुए 3 नए मामले आए। पंजवारा से अनिल भगत बनाम राजू झा,अनवर अंसारी, गौरी साह को 27/8/21 को मापी कराने का आदेश पंजवारा से ही मोहम्मद अंसार अंसारी बनाम मोहम्मद शमशाद अंसारी को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दी ।जबकि चचरा गांव के रवि कुमार मंडल बनाम महादेव मंडल को मापी कराने का आदेश दिया।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें