Jamtara News:जिले में कई जगहों पर शहीद दिवस मनाया गया

 


रविवार को आजसू पार्टी जिला कार्यालय में शहीद दिवस में शामिल आजसू कार्यकर्ता।


ग्राम समाचार, जामताड़ा।आजसू संस्थापक शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस रविवार को आजसू पार्टी जामताड़ा जिला इकाई ने मनाया गया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में जबकि आजसू जिला नेत्री आभा आर्या ने अपने आवासीय कार्यालय परिसर में शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सूदखोरों के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले निर्मल दा ने झारखंड अलग राज्य के लिए चलाये गये आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी।झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन इनके आक्रामक छवि से काफी प्रभावित थे। उक्त बातें आजसू जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने श्रद्धांजलि सभा के क्रम में कहा।

आगे कहा निर्मल महतो ने झारखंड के लिए आंदोलन चलाया था और सूदखोरों के खिलाफ आंदोलन किया था। आज अगर संयुक्त बिहार से झारखंड अलग हुआ और सूदखोरों एवं सामंतों से ग्रामीणों को राहत मिली है, तो इसमें इनकी मुहिम का भी असर रहा. झारखंड के सबसे बड़े छात्र संगठन आजसू का जन्म इन्हीं के अथक प्रयास से हुआ था।

मौके पर आजसू नेत्री आभा आर्या ने कह आजसू पार्टी के संस्थापक शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।साथ ही झारखंड के सभी 260 प्रखंडों मे सामाजिक न्याय मार्च निकाला जा रहा है कार्यक्रम लगातार 7 दिनों तक चलेगा। आजसू पार्टी के कार्यकर्ता गांव में जाकर स्मरण पत्र पर हस्ताक्षर अभियान जनता के साथ मिलकर चलाएगी। इसके द्वारा आजसू पार्टी और झारखंड वासी झारखंड सरकार को स्मरण कराएगी की ओबीसी का 27 फ़ीसदी आरक्षण का जो वायदा उन्होंने किया था वह पूरा नहीं हुआ।

 इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया, साथ ही ओ बी सी को 27 फ़ीसदी आरक्षण को लेकर न्याय मार्च की शुरुआत किया गया, जो कि लगातार 7 दिनों में जिला के हरेक प्रखंड के 7 गांवों में किया जाएगा।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष नवीन वत्स, संटू यादव, केन्द्रीय समिति सदस्य अब्दुल कादिर, कोषाध्यक्ष रमेश राउथ आदि उपस्थित हुए।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें