Jamtara News:पशुपालन विस्तार को लेकर चल रहे जनहित की योजनाओं का लाभ सीधे पशुपालकों तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता होगी।

 

नव पदस्थापित जिला पशुपालन पदाधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते तत्कालीन प्रभारी जिला पशुपालन पदाधिकारी मनोज कुमार। 

ग्राम समाचार, जामताड़ा। शनिवार को जिला पशुपालन कार्यालय में नव पदस्थापित जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्यासागर ने तत्कालीन जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह से विभागीय प्रभार ग्रहण किया। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के साथ प्रखंड एवं जिला स्तरीय पशुपालन पदाधिकारी एवं पशु चिकित्सकों के साथ बैठक कर चल रहे योजनाओं को गति प्रदान करने के लिए कार्य योजना तैयार किया। नव पदस्थापित जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर विद्यासागर ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत मिल रहे लाभ से अंतिम पायदान पर खड़ा पशुपालकों को लाभान्वित कराना है।इसके लिए पदाधिकारी कर्मचारी को एक टीम वर्क में काम करना होगा। तत्कालीन प्रभारी जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छह माह से पशुपालन पदाधिकारी के रुप में कार्य किया और अनुभव काफी अच्छा रहा। जिले में चल रहे मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को विकास के अंतिम पायदान पर निवास कर रहे पशुपालकों तक पहुंचाने का काम किया।शेष कार्यों का सफल क्रियान्वयन नव पदस्थापित जिला पशुपालन पदाधिकारी करेंगे।  इतना ही नहीं जिले के विभिन्न प्रखंड में नव पदस्थापित भ्रमण शील पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने भी जिला स्तरीय कार्यालय में योगदान दिया। डॉ सुबोध जितान हसदाक, प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय जामताड़ा, कुंडहित भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रीनिवास सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी,डॉ  मुन्नी मुर्मू मिहिजाम, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी नारायणपुर में डॉ संजय कुमार रत्नाकर, ने अपना योगदान दीये। इस कार्यक्रम में मौजूद जिला पशुपालन विभाग के लिपिक श्री सुनील प्रसाद आनंद कुमार,नंदन सिंह, सुबल चंद महतो आदि लोग उपस्थित हुए

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें