Jamtara News: नाला, पानी रोको पौधा रोपो


 "पानी रोको पौधा रोपो" अभियान के तहत विधानसभा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

ग्राम समाचार,नाला (जामताड़ा):

 रविवार को चितलकनाली गांव में मनरेगा योजना अंतर्गत बिरसामुंडा आम बागवानी मिशन के तहत "पानी रोको पौधा रोपो" अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विधिवत रूप से फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर की। इस क्रम में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के कर कमलों द्वारा फलदार तथा विभिन्न प्रकार की पौधा का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को पौधा रोपने के लिए प्रेरित किया कहा कि इस कोरोनावायरस विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है पिछले दिनों ऑक्सीजन के अभाव में कई लोगों की जान चली गई। आज वृक्ष नहीं रहते तो आज हम लोग का भी जीवन खतरे में था|  उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती ,आज पेड़ पौधा है तो मानव जीवन का अस्तित्व है उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। इस दौरान उन्होंने पेड़ पौधों के समुचित विकास को लेकर सिंचाई व्यवस्था हेतु अजय बराज योजना का पानी की उपलब्धता के बारे में भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा ने भी पौधे की उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला। वही बीडीओ कौशल कुमार तथा अंचलाधिकारी सुनीता किस्कु ने भी पेड़ पौधों की उपयोगिता तथा विभाग से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी और लोगों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बीडीओ कौशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नाला प्रखंड क्षेत्र में 20000 पौधे लगाने का लक्ष्य है । उन्होंने दीदी बगिया योजना की भी जानकारी दी बताया कि 1000 महिला मैच की भी नियुक्ति की गई है। इसके अलावा मनरेगा योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, बीडीओ कौशल कुमार , अंचलाधिकारी सुनीता किस्कु, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा , जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया,कनीय अभियंता रामजतन मुर्मु, कनीय अभियंता सहदेव टूडू, सीताराम मंडल ,पंचायत सचिव सुबल कुमार शर्मा, पंकज मंडल, जनार्दन भंडारी ,भव सिंधु लायेक, विधायक प्रतिनिधि बासुदेव हांसदा, सलीम जहांगीर, सफीक अंसारी, गुपिन सोरेन, अशोक महतो बिरसा मुंडा आम बागवानी मिशन योजना के लाभुक सुनील किस्कू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

पौधारोपण करते विधानस विधानसभा  अध्यक्ष

मधुमिता कुमारी, ग्राम समाचार नाला( जामताड़ा)

Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें