Godda News: जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में गोड्डा के राजकुमार शाह चयनित
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जम्मू में 27 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए झारखण्ड की टीम में गोड्डा के राजकुमार साह का चयन कर लिया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव सह संताल परगना प्रभारी सुरजीत झा ने बताया कि इसके पूर्व तीन नेशनल प्रतियोगिताओं में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व कर चुके मूल रूप से भदराय गाँव के स्थानीय सरकण्डा चौक निवासी राज कुमार उर्फ सोनू के चयन पर जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमित राय, कोषाध्यक्ष एवं राजकुमार के पूर्व कोच मनीष सिंह, सँयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार एवं विनायक झा ने हर्ष व्यक्त करते हुए राजकुमार को बधाई दी है। टीम में गोड्डा के अलावा संताल परगना से देवघर के चार खिलाड़ी कोकिल कुमार, अंकित कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह एवं सब जूनियर के लिए चंदन कुमार का चयन हुआ है। सचिव श्री झा ने बताया कि जूनियर से पूर्व जम्मू की ही मेजबानी में 23 से 26 सितंबर तक सबजूनियर नेशनल का भी आयोजन हो रहा है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें