Chandan News: आंनदपुर ओपी परिसर में गुंडा परेड

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बांका मुख्यालय के आदेशानुसार जिले के सभी थाने में अंकित गुंडा पंजी में लोगों को चिन्हित कर उपस्थिति दर्ज कर गुंडा परेड कराए जा रहे हैं। जिससे पंचायत चुनाव में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो। इसे देखते हुए आज दिनांक 27 अगस्त शुक्रवार को चांदन थाना के आनंदपुर ओपी भैरोगंज परिसर में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुंडा परेड कराया गया जिसमें 10 लोग उपस्थित हुए जबकि आनंदपुर ओपी में गुंडा पंजी में लगभग डेढ़ दर्जन के करीब लोग शामिल है।सभी व्यक्ति 


मद्धअधिनियम के तहत मामला दर्ज में शामिल है। आज की उपस्थिति में सत्यनारायण यादव, पांडू हासदा, हीरालाल यादव, कमल यादव पप्पू यादव होरिल पासवान चुनकू बास्की सच्चिदानंद शर्मा इत्यादि कुल 10 व्यक्तियों को उपस्थिति दर्ज कराते हुए परेड कराया गया। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर गुंडा पंजी में नामित लोगों को उपस्थिति दर्ज कर परेड कराया गया।बाकी बचे लोगों को अति शीघ्र थाने में आकर उपस्थिति दर्ज करना है। जिससे पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने की आशंका उत्पन्न ना हो सके। साथ ही साथ विगत दिनों पहले दर्जन भर लोगों का आर्म्स भोतिक सत्यापन कराया गया था।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें