ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत ज्ञान भवन कड़वामारन में बिहार दलित विकास समिति व दलित मुक्ति मिशन के संयुक्त तत्वावधान में यूनिट स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 बच्चे शामिल हुए। बच्चों के द्वारा तरह तरह के चित्र बनाया गया। ज्यादातर बच्चे भारतीय के निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का संबिधान लिए हुए चित्र बनाया। इसके अलावा किसी ने राष्ट्रीय ध्वज, हरा-भरा खेत, बगीचा, चिड़िया, सूरज, चंद्रमा तो, किसी ने ताजमहल, मेहंदी, झोपड़ी, नल, रोड, बाल्टी, किताब आदि का चित्र बनाया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक महेंद्र कुमार रौशन ने बताया कि दलित-आदिवासी या हाशिये के बच्चे के पास किसी भी छेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। अवसर न मिलने के वजह से ये बच्चे आगे नहीं बढ़ पाते हैं। अम्बेडकर प्रेरणा दल, 4 से 7 वर्ग के बच्चों का एक संगठन है,
जो अपने गाँव में सामुहिक अध्ययन करते हैं। साफ-सफाई पर ध्यान रखते हैं। बाल अधिकार के बारे में चर्चा करते हैं। नियमित स्कूल जाते हैं। और आपस में प्रत्येक माह में कम से एक बार खेल, संगीत, पत्र लेखन, चित्रांकन आदि का प्रतियोगिता करते हैं। संस्था के द्वारा बच्चों के लिए किताब, खेल सामग्री उपलब्ध कराया जाता है। कुल मिलाकर गांव में शैक्षणिक वातावरण का निर्माण, प्रतिभावान बच्चों के अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों को मनोबल बढ़ाने के लिए पुरूस्कृत किया जाता है। जिसमें कुसुमजोरी पंचायत के दाहगिलवा, करवामारन, कुसौना, दूधिकुरा, सिम्भुकुरा, गोबरदहा, उत्तरी वारने पंचायत के नारायणडीह, दक्षिणी वारने पंचायत के सिधुडीह, नोंनिया, भैरोपुर आदि गांव के बच्चे सामिल थे। इस मौके पर उत्प्रेरक सुमन कुमार, समाजिक कार्यकर्ता सुनीता देवी, विष्णुदेव दास आदि अन्य अभिभावक गण उपस्थित थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें