ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम त्यौहार मनाया गया। लोगों ने घर पर रहकर ही मोहर्रम पर्व मनाया। सरकारी आदेश के बाद ताजिया जुलूस पर पूर्ण रूप से रोक लगाया गया था। जिसके कारण किसी भी जगह जुलूस नहीं निकाला गया। जानकारी
के अनुसार दोपहर तक कहीं भी ताजिया जुलूस एवं अखाड़ा नहीं निकाला गया। गांधी चौक स्थित मस्जिद के मौलाना मोहम्मद मसूद रजा ने बताया कि, मोहर्रम को लेकर पूर्व में ऐलान किया गया था कि, घरों पर रहकर ही मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा। किसी प्रकार के जुलूस पर पाबंदी रहेगी। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मोहर्रम को लेकर चौक चौराहे पर मुस्तैद नजर आए।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें