Bounsi News: प्रखंड वासियों के लिए खुशखबरी, बहुत जल्द शुद्ध पेयजल की समस्या से मिलेगा निजात, प्रखंड के लगभग 10000 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

“जल है तो कल है”, बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। हम हमेशा से सुनते आये हैं “जल ही जीवन है”। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल, या यूं कहें कि यही सभी सजीवो के जीने का आधार है जल। धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है, किन्तु इसमें से 97% पानी खारा है जो पीने योग्य नहीं है, पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3% है। इसमें भी 2% पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है। इस प्रकार सही मायने में मात्र 1% पानी ही मानव के उपयोग हेतु उपलब्ध है। नगरीकरण और 

औद्योगिकीरण की तीव्र गति व बढ़ता प्रदूषण तथा जनसंख्या में लगातार वृद्धि के साथ प्रत्येक व्यक्ति के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है देश के कई हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। प्रतिवर्ष यह समस्या पहले के मुकाबले और बढ़ती जाती है, लेकिन हम हमेशा यही सोचते हैं बस जैसे तैसे गर्मी का सीजन निकाल जाये बारिश आते ही पानी की समस्या दूर हो जायेगी और यह सोचकर जल सरंक्षण के प्रति बेरुखी अपनाये रहते हैं। शुद्ध पेयजल की अनुपलब्धता और संबंधित ढेरों समस्याओं को जानने के बावजूद देश की बड़ी आबादी जल संरक्षण के प्रति सचेत नहीं है। जहां लोगों को मुश्किल से पानी मिलता है, वहां लोग जल की महत्ता को समझ रहे हैं। इसी कड़ी में बौंसी प्रखंड में सुखनिया नदी से प्रखंड के लगभग 10,000 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। मालूम हो कि, बौंसी में शुद्ध पेयजल को लेकर काफी समस्या है। इसी समस्या को मद्देनजर रखते हुए पी एच डी द्वारा 1000 गैलन क्षमता का जल मीनार बनाया गया है। जिसमें सुखनिया नदी के पानी को भंडारित किया जाएगा। जिसके उपरांत लगभग 10000 घरों में पानी सप्लाई दी जाएगी। जानकारी देते हुए मुंशी गोपाल कृष्ण मिश्रा ने बताया कि, बौंसी प्रखंड के 14 किलोमीटर एरिया में पाइपलाइन बिछा जाएगा और पाइप लाइन बिछाने की शुरुआत बुधवार को बौंसी बाजार एवं डैम रोड में शुरू कर भी दिया गया है। साथ ही यही बताया गया कि, आगामी सितंबर माह में पेयजल आपूर्ति शुरू भी कर दी जाएगी। पेयजल आपूर्ति अगर सुखनिया नदी से शुरू होती है तो प्रखंड वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की समस्या से निजात मिलेगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें