Bhagalpur News:सरकारी खजाने पर सबसे पहला हक आपदा पीड़ितों का – नीतिश कुमार







ग्राम समाचार, भागलपुर। सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ितों का सबसे पहला हक होता है। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। उनके रहने और खाने का समुचित व्यवस्था की जाएगी। यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नवगछिया में बाढ़ राहत केंद्र का जायजा लेने के बाद कहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित रहा है। इसको लेकर इरीगेशन डिपार्टमेंट को कह दिया गया है कि स्थिति का जायजा लें और इसके स्थाई समाधान की योजना बनावें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत मिले इसकी व्यवस्था की जा रही है। आपदा पीड़ित प्रत्येक परिवार को 6000 रुपया दिया जाता है‌। इसके अलावा इनके रहने और भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के ऊपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान बच्चा होने पर यदि वह लड़का है तो उसे 10,000 और लड़की होती है तो उसे 15000 रुपया दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी सबसे पहला काम बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाना है। इसके लिए हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है। इसके पूर्व  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से नवगछिया इंटर स्तरीय हाई स्कूल पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पकरा उच्च विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्या सुनी अवगत हुए। उसके बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बन रहे भोजन का जायजा लिया साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां रह रहे लोगों से भोजन के गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री गोपालपुर प्रखंड के मकनपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री पटना प्रस्थान कर गए। 

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें