Bhagalpur News:अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस – प्रदीप कुशवाहा


ग्राम समाचार, भागलपुर। गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी, भागलपुर में भरती शिक्षा समिति के प्रदेश सह सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का निरीक्षण करने के क्रम में कहा कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान है जो देश में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। आजादी के 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले हैं। इस अवसर पर विद्या भारती ने तय किया है कि अमृत महोत्सव नाम से इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। पूरे देश में विद्या भारती के अंतर्गत चलने वाले विद्यालय में एक गीत गाया जाएगा। गीत के बोल हैं "नवयुग की नव गति नवयुग हम"।
   
यह गीत प्रांत स्तर पर आज भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव द्वारा लॉन्च किया गया है। आग्रह किया गया है प्रांत के सभी विद्यालयों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गीत हम लोग सभी गाएंगे और अमृत महोत्सव के नाम से स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। इस वर्ष अपने अपने क्षेत्र में आजादी के लिए लड़ने वाले, संघर्ष करने वाले बाल बलिदानी हैं उनकी व्यक्तिगत जानकारी लेंगे इतिहास में उनका क्या योगदान रहा है ऐसे पुरुषों के नाम का संग्रह करेंगे और उनके बारे में अपने भैया बहनों को भी इस वर्ष जानकारी देंगे इस प्रकार की योजना विद्या भारती द्वारा बनाई गई है। वर्ष भर विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम अमृत महोत्सव नाम से करना है जो आजादी के 75वीं साल को समर्पित करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वजारोहण विद्यालय में होगा। भारत माता पूजन होगा और इसके साथ ही 75 वीं स्वतंत्रता दिवस है। जिसे विद्यालय में अमृत महोत्सव के रूप में मनाएंगे। इस अवसर पर विशेष अभियान है कि हम जो क्षेत्रीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी रहे हैं उनका भी परिचय कराएंगे। क्योंकि हमारी नई पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय स्तर का तो जानकारी सबों को होता है किंतु स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वालों की जानकारी नहीं हो पाती है। उसे देने का प्रयास इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार से विद्यालय सभी कक्षाओं के लिए खुल जाएगा। भैया बहन का आगमन प्रातः 8:30 बजे से है। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अशोक मिश्र ने कहा कि हम सभी विद्या भारती के कार्यकर्ता हैं और विद्या भारती द्वारा इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए निर्देशित किया गया है। आज एक गीत प्रांत के द्वारा लांच किया गया है। जिसे विद्यालय में भैया बहनों द्वारा भी इस वर्ष प्रत्येक दिन बंदना स्थल पर गाया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम के अजय योद्धा के बारे में स्वतंत्रता दिवस पर वर्णन किया जाएगा जो भैया बहनों पर अनुपम संदेश छोड़ेगा। पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर के प्रभारी जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से विद्यालय बंद है फिर अभी बहुत उत्साह का माहौल है सभी अभिभावक बच्चे और हमलोग भी उत्साहित हैं कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करते हुए इस अमृत महोत्सव को मनाने जा रहे हैं। हम सभी आह्लादित हैं कि स्वतंत्रता दिवस मनाने के पश्चात सोमवार से सही भैया बहन विद्यालय आएंगे। भैया बहनों के आने पर उनके अध्ययन हेतु सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करते हुए तैयारी कर ली गई है। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश सह सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा, उप प्रधानाचार्य अशोक मिश्र, शिशु मंदिर प्रभारी जितेंद्र प्रसाद, मीडिया प्रभारी शशि भूषण मिश्र एवं विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें