Bhagalpur News:एनटीपीसी कहलगाँव ने 75वां स्वतंत्रता दिवस पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया


ग्राम समाचार, भागलपुर। कहलगाँव सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के बीच संपन्न हुआ। प्रशासनिक भवन परिसर में वी सुदर्शन बाबु, कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव) ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया। इस अवसर पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यकारी निदेशक ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने सम्बोधन में भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके द्वारा किए गए प्रयासों को याद किया। अपने संबोधन के दौरान, कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव) ने इस वित्तीय वर्ष में एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा हासिल किए गए उपलब्धि पर बोलते हुए कोरोना वायरस महामारी के कठिन समय के दौरान राष्ट्र को निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए एनटीपीसी कर्मियों द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव) ने एनटीपीसी कहलगाँव को पर्यावरण के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रतिष्ठित 'एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन ग्लोबल एनवायरनमेंट अवार्ड 2021' के लिए 'गोल्ड कैटेगरी' में मनोनीत किए जाने के लिए कर्मचारियों और सभी हितधारकों को बधाई दी। कोविड  की चपेट में आने के बावजूद, एनटीपीसी कहलगांव ने अपनी स्टेज- वन और स्टेज- टू  इकाइयों में उच्चतम मासिक डीसी हासिल किया जो कि  पूर्ण क्षमता के घोषणा के बाद 99.63 प्रतिशत और 104.75 प्रतिशत है। अप्रैल 2021 के दौरान 96.68 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 1628.81 एमयू का अब तक का उच्चतम मासिक उत्पादन हासिल हुआ है। कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव) ने  अपने संबोधन में सीएसआर गतिविधियों पर प्रकाश डाला और चल रही वैश्विक महामारी के कारण आने वाली चुनौतियों का उल्लेख किया और एनटीपीसी कहलगाँव के सभी हितधारकों को धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव) ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 60 कर्मचारियों को ईडी मेरिट अवार्ड - 2021 से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नीरज कपूर, महाप्रबंधक (टीएस), अरिंदम सिन्हा, जीएम (ओ एंड एम), एनडी आनंद, सीनियर कमांडेंट (सीआईएसएफ), सभी विभागाध्यक्ष, सभी यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण और एनटीपीसी कहलगाँव के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। समारोह के दौरान कोविड  के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें