बौंसी न्यूज़: उत्पाद विभाग ने ट्रक से 335 कार्टून शराब किया बरामद जूट के बोरों में छिपाकर शराब की हो रही थी तस्करी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

थाना क्षेत्र के सुखनिया पुल से उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार देर रात ट्रक से 335 कार्टून विदेशी शराब जप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, सुखनियां पुल के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने एक ट्रक (HR 55S 2734) को जांच हेतु रुकने का इशारा किया। लेकिन ट्रक चालक ने इसे बढ़ाते हुए कुछ दूर आगे जाकर ट्रक को रोक दिया और खुद भाग खड़ा हुआ। मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने चालक को खदेड़ कर पकड़ने की कोशिश की। लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर चालक भाग निकलने में कामयाब रहा। उत्पाद टीम ने वापस लौट कर ट्रक की तलाशी ली तो उनकी आंखें फटी रह गईं। ट्रक पर जूट की खाली बोरियों के नीचे बड़े पैमाने पर शराब की पेटियां दबाकर रखी गई थीं। जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रक पर ओल्ड हैबिट व्हिस्की की 335 पेटियां लदी थीं। इनमें कुल 8604 बोतल थे, जिनकी कुल मात्रा 2988 लीटर है। उन्होंने बताया कि शराब की बोतलों पर 

अंकित मूल्य के अनुसार जप्त शराब की कीमत 29 लाख 56 हजार 800 रुपये आंकी गई है। बरामद शराब में 750ml के 103 कार्टून, 375ml के 157 कार्टून तथा 180ml के 75 कार्टून शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की बॉटलिंग जैमिनी डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर 4/5, टाटा सिल्वे इंडस्ट्रियल एरिया, फेज- 2, रांची के द्वारा की गई है। इस संबंध में वाहन मालिक, अज्ञात चालक एवं अन्य के विरुद्ध बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मालूम हो कि, बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके शराब तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है। इस कारोबार की जड़ें मुख्य रूप से झारखंड के अलग-अलग बड़े शहरों में हैं, जहां से बिहार में खपाने के लिए तस्करों के जरिए बड़े पैमाने पर शराब की आपूर्ति लगातार हो रही है। झारखंड से बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में तस्करी के शराब पहुंचाने के लिए बांका जिले की विभिन्न सड़कों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इसे रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर झारखंड से लगी बांका जिले की सीमा पर अलग-अलग प्रमुख सड़कों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। लेकिन इन चेक पोस्टों पर क्या चल रहा है, किसी से छिपी हुई बात नहीं है। इन चेक पोस्टों को पार करने के बाद ही जिले के अंदरूनी हिस्से में शराब की बड़ी-बड़ी खेप पहुंच रही है, जिन्हें उत्पाद विभाग के छापामार दस्ते अपना शिकार बना रहे हैं। अलबत्ता सवाल लाजमी है कि जब चेक पोस्ट पर शराब तस्करों को रोकने के इंतजामात हैं तो फिर वे बांका जिले के अंदरूनी हिस्से तक या फिर इस जिले से होकर राज्य के दूसरे हिस्से में कैसे पहुंच रहे हैं?

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें