Rewari News : कोरोना काल में मीडिया ने निभाई कोरोना वारियर्स की भूमिका उन्हें भी किया जाए सम्म्मानित : वंदना पोपली

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : भाजपा की प्रदेश सह प्रवक्ता वंदना पोपली ने उपायुक्त यशेन्द्र सिंह  से मुलाकात  कर कोरोना  काल में मीडिया  की भूमिका  पर चर्चा  की   तथा  कोरोना  काल  में  किये  गए  मीडिया कर्मियों के  कार्यो  को  लेकर   कोरोना वारियर्स  की तरह  सम्मानित  करने की  मांग  की। वंदना पोपली ने  कहा कि देश लगातार  कोरोना  संकट  से लड़  रहा  है।  इस लड़ाई  में  देश  के सभी  लोगो  का  योगदान  है। लेकिन  अग्रणी  पंक्ति  के कोरोना वारियर्स  का  कार्य  अभूतपूर्व  है। जिसमे  चिकित्सक  व् स्वास्थ्यकर्मी  विशेष  है  इसके  अलावा  सभी स्तर  पर  तमाम  कर्मियों  का योगदान  इस लड़ाई  में  महत्वपूर्ण  है लेकिन  इसके  साथ -साथ मीडिया व मीडिया कर्मियों की  भूमिका को भी नहीं नाकारा जा सकता तमाम संकट के दौरान जिस तरह से मीडिया कर्मियों  ने फील्ड में लोगो के बीच रह कर लोगो की  समस्याओ को प्रशासन तक पहुँचाने का काम किया वह भी अभूतपूर्व है कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान तमाम सूचनाए, बचाव और जानकारी घर बैठे लोगोतक पहुंचा कर जिस प्रकार मीडिया कर्मियों ने काम किया सही मायने में वो भी झुझारू फ्रंट लाइन कोरोना वर्रिएर्स है मीडिया कर्मिओ ने न केवल  लगातार कोरोना काल में सरकार, प्रशासन  और आम जन के बीच पुल का काम किया बल्कि इस लड़ाई को लड़ने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया इसके अलावा फील्ड में रहते हुए मीडिया कर्मियों  ने लोगो की जो मदद की वह भी सराहनीय है इन्ही सभी बातो को लेकर वंदना पोपली ने उपायुक्त यशेंद्र सिंह से मिलकर चर्चा की. 



उपायुक्त महोदय ने भी सभी बातो पर सहमति जताई तथा मीडिया कर्मियों की तारीफ़ की तथा उन्होंने जल्द ही मीडिया कर्मियों को उनके योगदान के लिए कार्यक्रम बना कर सम्मानित करने की बात कही मुख्यमंत्री  जी ने पहले ही मीडिया कर्मियों को प्राथमिकता से  वैक्सीन लगवाने की बात कही थी जो कि रेवाड़ी में  पहले से ही किया जा चूका है मुलाकात के दौरान रेवाड़ी डी पी आरओ  राजन शर्मा भी उपस्थित रहे. 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें